Home अपराध देहरादून में 1.87 करोड़ की साइबर ठगी, फर्जी ट्रेडिंग गैंग का आरोपी...

देहरादून में 1.87 करोड़ की साइबर ठगी, फर्जी ट्रेडिंग गैंग का आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

0

देहरादून में ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग और इन्वेस्टमेंट के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी के मामले में स्पेशल टास्क फोर्स की साइबर क्राइम टीम ने कार्रवाई करते हुए पंजाब के लुधियाना से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर देहरादून निवासी ONGC से रिटायर्ड एक वरिष्ठ नागरिक से 1 करोड़ 87 लाख 64 हजार रुपये की ठगी की थी जिसमे से STF ने 40 लाख रुपये होल्ड कर पीड़ित को राहत दिलाने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

व्हाट्सप्प मैसेज से शुरू हुआ ठगी का खेल एसटीएफ के अनुसार कौलागढ़ रोड निवासी पीड़ित को 31 जनवरी 2026 को एक व्हाट्सएप मैसेज मिला जिसमें इन्वेस्टमेंट प्लान के जरिए भारी मुनाफे का दावा किया गया था। इसके बाद खुद को “Aditya Birla Sun Life AMC” की इन्वेस्टमेंट एडवाइजर बताने वाली एक महिला ने पीड़ित से संपर्क किया और उसे “L103-ABSL The Group of Wisdom” नाम के WhatsApp ग्रुप में जोड़ दिया। ग्रुप में लगातार ट्रेडिंग स्क्रीनशॉट, फर्जी प्रॉफिट और लोगों के टेस्टिमोनियल दिखाकर भरोसा बनाया गया।

VIP ग्रुप में जोड़कर कराया करोड़ों का निवेश ठगों ने बाद में पीड़ित को VIP ग्रुप “B085” में शिफ्ट किया जहां नकली ट्रेडिंग डेटा और फर्जी डैशबोर्ड दिखाकर अधिक निवेश के लिए उकसाया गया। आरोपियों ने फर्जी SEBI रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए हाई नेट वर्थ ट्रेडिंग अकाउंट खोलने का झांसा दिया और कई बैंक खातों में रकम जमा कराते रहे। वैध ट्रेडिंग का भ्रम पैदा कर आरोपियों ने पीड़ित से कुल 1.87 करोड़ रुपये ट्रांसफर करा लिए।

बैंक खातों और मोबाइल डेटा से आरोपी तक पहुंची STF मामले में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने बैंक खातों, मोबाइल नंबरों, व्हाट्सएप और अन्य डिजिटल डेटा का विश्लेषण किया। जांच में पंजाब निवासी 34 वर्षीय सुखराज सिंह का नाम सामने आया जिसे एसटीएफ ने लुधियाना से गिरफ्तार किया। वहीं जांच में पता चला कि आरोपी ने केवल दो महीने पहले बैंक खाता खुलवाया था जिसमें कुछ ही दिनों में 18 लाख रुपये का ट्रांजैक्शन हुआ। इसी खाते में ठगी की रकम भी पहुंची थी।

कई राज्यों में दर्ज हैं शिकायतें एसटीएफ के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी और उसके नेटवर्क के खिलाफ महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना और गुजरात समेत कई राज्यों में शिकायतें दर्ज हैं। साइबर ठग नामी कंपनियों की ब्रांडिंग और फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर लोगों को निवेश के नाम पर ठगते थे।

STF की लोगों से अपील स्पेशल टास्क फोर्स के एसएसपी अजय सिंह ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान निवेश ऑफर, व्हाट्सप्प ट्रेडिंग ग्रुप और ज्यादा मुनाफे के लालच में न आएं। बैंक खाता, OTP, ATM PIN या UPI PIN किसी से साझा न करें और साइबर अपराध होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!