Home उत्तराखंड देहरादून: वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 13 अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली

देहरादून: वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 13 अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली

0

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए भारतीय वन सेवा (IFS) के 13 अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया है। इस संबंध में शासन द्वारा आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

शासन द्वारा आधिकारिक आदेश के अनुसार प्रमुख वन संरक्षक Kapil Lal को कैंपा (CAMPA) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के साथ-साथ नियोजन और वित्तीय प्रबंधन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

अन्य वरिष्ठ अधिकारियों में बदलाव

प्रमुख वन संरक्षक S P Subuddhi से वन संरक्षण नोडल अधिकारी का दायित्व वापस लेकर उन्हें वन पंचायत की जिम्मेदारी दी गई।
अपर प्रमुख वन संरक्षक Dr Vivek Pandey को परियोजना, सामुदायिक वानिकी, वन्यजीव संरक्षण एवं अभिसूचना का प्रभार मिला।
अपर प्रमुख वन संरक्षक Naresh Kumar को मुख्य वन संरक्षक प्रशासन का अतिरिक्त दायित्व दिया गया।

नई जिम्मेदारियां और नियुक्तियां

सुरेंद्र मेहरा को वन अनुसंधान प्रबंधन, प्रशिक्षण, सतर्कता एवं विधि प्रकोष्ठ का जिम्मा मिला
मीनाक्षी जोशी को वन संरक्षण नोडल अधिकारी के साथ बांस एवं रेशा विकास परिषद CEO का प्रभार दिया गया
सुशांत पटनायक को मुख्य वन संरक्षक पर्यावरण का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया

इको-टूरिज्म और अन्य अहम बदलाव

पीके पात्रो को ईको टूरिज्म विकास निगम के एमडी के साथ पर्यटन प्रचार और HR प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई
पंकज कुमार को दक्षिणी कुमाऊं वृत्त एवं रामनगर क्षेत्रीय प्रबंधक बनाया गया
डॉ. विनय कुमार भार्गव को अनुसंधान एवं राज्य वन वृक्ष विज्ञानी नियुक्त किया गया

अन्य महत्वपूर्ण पोस्टिंग

आकाश कुमार वर्मा को नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व का अतिरिक्त निदेशक बनाया गया
नीतीश मणि त्रिपाठी को पश्चिमी वृत्त में स्थानांतरित किया गया
नीतू लक्ष्मी एम को यमुना वृत्त के वन संरक्षक के साथ कैंपा एसीईओ का प्रभार मिला

प्रशासनिक सुधार की दिशा में कदम

इस फेरबदल को वन प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और प्रशासनिक दक्षता को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!