Home उत्तराखंड पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, सीएम...

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, सीएम धामी ने जाना हाल

0

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का लंबे समय से स्वास्थ्य ख़राब है। जिसके चलते वो सितम्बर से ही अस्पताल में भर्ती है। आज सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनसे मुलाकात कर उनका हाल जाना है।

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी से मिलने पहुंचे सीएम धामी

मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मैक्स अस्पताल में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि) का हाल जाना। साथ ही मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से बात की और उनके स्वास्थ्य पर अपडेट लिया। सीएम ने डॉक्टरों को पूर्व सीएम की स्थिति पर नजर बनाए रखने के भी निर्देश दिए।

खंडूड़ी की हुई थी ब्रेन हैम्ब्रेज की सर्जरी

बता दें पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी सितंबर 2025 से ही अस्पताल में भर्ती है। जानकारी के अनुसार खंडूड़ी को ब्रेन हैम्ब्रेज हुआ था, जिसके बाद उनकी सर्जरी कराई गई। सर्जरी सफल रही, लेकिन अधिक उम्र होने के कारण स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बनी हुई है। फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!