Home उत्तराखंड देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP प्रमेंद्र डोबाल ने 33 पुलिस अधिकारियों...

देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP प्रमेंद्र डोबाल ने 33 पुलिस अधिकारियों के किए तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी

0

देहरादून: देहरादून में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रमेंद्र डोबाल ने निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर के 33 पुलिस अधिकारियों के तबादलों के आदेश जारी किए हैं। नई सूची के अनुसार कई थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी और विवेचना इकाइयों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक राकेश कठैत को पुलिस लाइन से प्रभारी एएचटीयू बनाया गया है, जबकि निरीक्षक प्रमोद उनियाल को प्रभारी वीवीआईपी सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षक अरविंद कुमार को कालसी थानाध्यक्ष पद से हटाकर प्रभारी सिटीजन सेल बनाया गया है। उपनिरीक्षक विवेक राठी को आईडीपीएल चौकी प्रभारी से कालसी का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं उपनिरीक्षक कुलदीप शाह को कोतवाली नगर से त्यूणी थानाध्यक्ष बनाया गया है।

इन उपनिरीक्षकों के भी हुए तबादले

उपनिरीक्षक विवेक राठी – आईडीपीएल चौकी प्रभारी से थानाध्यक्ष कालसी।
उपनिरीक्षक अश्विनी बलूनी – त्यूणी थानाध्यक्ष से आराघर चौकी प्रभारी, थाना डालनवाला।
उपनिरीक्षक कुलदीप शाह – कोतवाली नगर से थानाध्यक्ष त्यूणी।
उपनिरीक्षक नरेंद्र कोठियाल – आराघर चौकी, डालनवाला से थाना राजपुर।
उपनिरीक्षक अमित कुमार – थाना नेहरू कॉलोनी से आईडीपीएल चौकी प्रभारी, ऋषिकेश।
उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह – थाना प्रेमनगर से डाकपत्थर चौकी प्रभारी, विकासनगर।
उपनिरीक्षक संदीप पवार – डाकपत्थर चौकी से सहिया चौकी प्रभारी, थाना कालसी।
उपनिरीक्षक नीरज कठैत – सहिया चौकी से वरिष्ठ उपनिरीक्षक, थाना कालसी।
उपनिरीक्षक प्रवेश रावत – वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजपुर से मयूर विहार चौकी प्रभारी, थाना रायपुर।
उपनिरीक्षक संदीप कुमार – डिफेंस कॉलोनी चौकी से धारा चौकी प्रभारी, कोतवाली नगर।
उपनिरीक्षक अमन चड्ढा – आशारोड़ी चौकी से थाना कोतवाली नगर।
उपनिरीक्षक रवि प्रसाद – थाना कोतवाली नगर से आशारोड़ी चौकी प्रभारी, थाना क्लेमेनटाउन।
महिला उपनिरीक्षक सुधा रावत – थाना पटेल नगर से डिफेंस कॉलोनी चौकी प्रभारी, थाना नेहरू कॉलोनी।
महिला उपनिरीक्षक शिखा – पुलिस लाइन से थाना पटेल नगर।
महिला उपनिरीक्षक पूनम खत्री – पुलिस लाइन से थाना रायपुर।
महिला उपनिरीक्षक निशा पांडे – पुलिस लाइन से थाना नेहरू कॉलोनी।
उपनिरीक्षक नवीन डंगवाल – वरिष्ठ उपनिरीक्षक रानीपोखरी से फव्वारा चौक चौकी प्रभारी, थाना नेहरू कॉलोनी।
उपनिरीक्षक बलदीप सिंह – थाना रानीपोखरी से वरिष्ठ उपनिरीक्षक, रानीपोखरी।
उपनिरीक्षक धनीराम पुरोहित – फव्वारा चौक चौकी से एसओजी नगर।
उपनिरीक्षक मनोहर नेगी – वरिष्ठ उपनिरीक्षक रायवाला से थाना प्रेमनगर।
उपनिरीक्षक नवीन जोशी – वरिष्ठ उपनिरीक्षक रायपुर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक ऋषिकेश।
उपनिरीक्षक भारत सिंह रावत – वरिष्ठ उपनिरीक्षक ऋषिकेश से वरिष्ठ उपनिरीक्षक रायपुर।
उपनिरीक्षक संजय रावत – मयूर विहार चौकी से वरिष्ठ उपनिरीक्षक रायवाला।
उपनिरीक्षक दिनेश राणा – थाना ऋषिकेश से थाना मसूरी।
उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह – थाना डोईवाला से हरिपुर कला चौकी प्रभारी, थाना रायवाला।
उपनिरीक्षक कविंद्र राणा – हरिपुर कला चौकी से थाना डोईवाला।
महिला उपनिरीक्षक तनुज शर्मा – थाना पटेल नगर से थाना क्लेमेनटाउन।
महिला उपनिरीक्षक ज्योति – थाना राजपुर से थाना सहसपुर।
महिला उपनिरीक्षक सुधा बिष्ट – थाना सहसपुर से थाना डोईवाला।
महिला उपनिरीक्षक दीप्ति – एसआईएस शाखा से थाना वसंत विहार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!