Home उत्तराखंड नैनीताल से लौट रहे पर्यटकों का टेंपो ट्रैवलर 100 फीट गहरी खाई...

नैनीताल से लौट रहे पर्यटकों का टेंपो ट्रैवलर 100 फीट गहरी खाई में गिरा, 2 की मौत, 25 घायल

0

हल्द्वानी। नैनीताल से घूमकर लौट रहे मेरठ के पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर कालाढूंगी में अनियंत्रित होकर 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 25 लोग घायल हैं। इनमें से 5 की हालत गंभीर है। ट्रैवलर के ब्रेक फेल होना हादसे की वजह बताई जा रही है। सभी घायलों का उपचार हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक मेरठ के ताला फैक्ट्री इस्लामाबाद के रहने वाले कुछ पर्यटक बुधवार को नैनीताल घूमने आए थे। देर शाम सभी वापस मेरठ की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान कालाढूंगी से तीन किलोमीटर पहले एक मोड़ के पास वाहन के ब्रेक फेल हो गए। अनियंत्रित होकर टेंपो ट्रैवलर डिवाइडर को तोड़ते हुए खाई में जा गिरा। हादसे में 32 वर्षीय नाजमीन पत्नी शाकिर और 55 वर्षीय फरद बेगम निवासी ताला फैक्ट्री, इस्लामाबाद मेरठ की मौत हो गई। एक घंटे के रेस्क्यू के बाद सभी घायलों को निकाल कर हल्द्वानी रेफर किया गया। कालाढूंगी कोतवाल अरुण सैनी ने बताया कि दो लोगों की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के लिए दोनों के शव मोर्चरी भेज दिए गए हैं।

हादसे में सुहेमा पुत्री नफीस 8 वर्ष, तस्वीब्या पुत्री रहीस 11 वर्ष, माहिरा पुत्री नईमुद्दीन 1 वर्ष, सोफिया पुत्री नवाब 15 वर्ष, सना पत्नी आशिक 22 वर्ष, आशिक पुत्र नवाबुद्दीन 24 वर्ष, साद पुत्र आशिक 2 वर्ष, आयशा पत्नी मोनिश 23 वर्ष, अनिशा पत्नी निजामुद्दीन 40 वर्ष, शाकिर पुत्र यामिन 35 वर्ष, फरत पत्नी इकबाल 48 वर्ष, नफीस अहमद, रशीद अहमद, लाइबा पत्नी नईम 30 वर्ष, उल्बिया पिता अनीश अहमद 25 वर्ष, मोनिश पुत्र निजामुद्दीन 30 वर्ष, रेशमा पत्नी नवाब 40 वर्ष, रुकसाना पत्नी अनीश अहमद 50 वर्ष घायल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!