Home उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी और जसपाल राणा को श्रद्धांजलि

कैबिनेट बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी और जसपाल राणा को श्रद्धांजलि

0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी तथा प्रख्यात निशानेबाज एवं पद्मश्री सम्मानित जसपाल राणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।

बैठक के प्रारंभ में मंत्रिमंडल के सदस्यों और अधिकारियों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी ने प्रदेश के विकास, सुशासन और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। वहीं जसपाल राणा ने अपनी असाधारण खेल प्रतिभा से देश और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों विभूतियों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!