Home उत्तराखंड हल्द्वानी में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर...

हल्द्वानी में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत; हादसे में पैर का पंजा शरीर से हुआ अलग

0

हल्द्वानी। गौला बाईपास रोड पर तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार सुबह इंदिरा नगर रेलवे फाटक के सामने एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार उछलकर सड़क पर जा गिरा और गंभीर चोटों के चलते उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में मृतक के पैर का पंजा भी शरीर से अलग हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे बाइक संख्या UK 06 BK 0927 का चालक गौला बाईपास से शनि बाजार रोड की ओर जाने के लिए बाइक मोड़ रहा था। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए।

सूचना मिलने पर बनभूलपुरा पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक की पहचान प्रदीप हलदार पुत्र अनंत हलदार, निवासी गोविंदनगर, शक्तिफार्म, जनपद ऊधम सिंह नगर के रूप में की है। पुलिस ने शव को एंबुलेंस के माध्यम से भिजवाया। तलाशी के दौरान मृतक के पास से नकदी सहित अन्य जरूरी सामान भी बरामद हुआ।

लगातार हादसों से उठ रहे यातायात सुरक्षा पर सवाल

गौरतलब है कि गौला बाईपास रोड पर लगातार दूसरे दिन सड़क हादसा सामने आने से क्षेत्र में यातायात सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन रही है। आए दिन हो रहे हादसों से लोगों में दहशत और आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन और यातायात पुलिस से तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने, नियमित चेकिंग करने और सड़क सुरक्षा के प्रभावी इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के दर्दनाक हादसों को रोका जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!